फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fulfilled promises made to the people

जनता से किए वादों को पूरा किया

Tue, 29 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 29 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fulfilled promises made to the people
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। लोगों ने एक दूसरे से गले मिल होली की शुभकामनाएं दी।  विकास खंड टड़ियावां के ग्राम सखोरा, हरिहरपुर, साहीपुर मुगल और पुरवा देवरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व ऐसा त्योहार है जो आपसी कटुता को दूर करता है। क्षेत्र में रोज आना तो संभव नहीं है लेकिन वह लोगों से हर समय मिलेंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख वंशी लाल गुप्ता, पूर्व प्रमुख उदयवीर सिंह, डा. अनुज गुप्ता, प्रधान बालक राम यादव, राम किशोर गुप्ता, नेम सिंह, कन्हैया लाल, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


उधर, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा के निर्देशन में सोमवार को पिहानी चुंगी स्थित नखासे पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सांडी विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर राधेश्याम मिश्र, चंद्रिका सिंह, रामनाथ पाल, धर्मवीर सिंह पन्ने, ओम प्रकाश गौतम, परशुराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाली प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम भगवंतपुर में दीपू गुप्ता के तत्वावधान में होली मिलन समारोह में एमएलसी डा. अशोक वाजपेयी ने कहा कि समाजवादी सरकार हिंदु और मुसलमानों को साथ लेकर चली है। अखिलेश सरकार ने जनता से जो वादे किए उन्हें पूरे किए हैं। इस मौके पर अरुण दीक्षित, मनोज मिश्र, श्रवण दीक्षित, विश्वनाथ पाठक, कृपा शंकर, केके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा से सवायजपुर सीट पर घोषित उम्मीदवार पद्मराग सिंह यादव ने होली मिलन समारोह में पाली के मोहल्ला बाजार, बिरहाना, सुरायसैफ, पटियानींव और सुलह सराय में लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि सवायजपुर के पिछड़ेपन का कारण यहां का नेतृत्व बाहरी लोगों का करना है। चेयरमैन रिजवान खां ने होली के त्योहार की सभी को बधाई दी। इस मौके पर विजय मिश्र, श्याम मोहन मिश्र, राजीव वाजपेयी, गुलजार खां, मालिक अहमद अली आदि मौजूद रहे। उधर, बावन में ब्रह्मकुटी आयुर्वेद आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर वैद्य बाल शास्त्री मिश्रा, डा. अभिषेक मिश्रा, मनु मिश्रा, वैद्य वाचस्पति मिश्रा, आचार्य वेदव्रत मिश्रा, आचार्य रामकृष्ण मिश्रा, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, सुनील सिंह, बेबी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed