फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Friends riding bike died due to collision with DCM, family members blocked the road

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 11 Aug 2024 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Friends riding bike died due to collision with DCM, family members blocked the road
हरदोई। हरदोई सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुर्घटना में घायल दो बाइक सवारों की शनिवार रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक आपस में दोस्त थे और एक दोस्त की बहन के घर सावनी देने जा रहे थे। शव लेकर वापस गांव पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बांधा पुलिया पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। इन लोगों का आरोप है कि कोतवाली में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर लेने से मना कर दिया, जबकि प्रभारी निरीक्षक ने इससे इन्कार किया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर मजरा परसपुर निवासी श्रीपाल उर्फ छोटे (25) खेती करता था। शुक्रवार को सावनी देने के लिए अपनी बहन के घर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव अपने दोस्त अथौआ निवासी अंकित (26) के साथ जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा ठेका के पास एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को दोनों की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। श्रीपाल के परिवार में पत्नी रामदेवी और तीन साल की बेटी है। अंकित के परिवार में पत्नी चांदनी और दो साल का बेटा है। शव लेकर रविवार को गांव पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए बांधा पुलिया के पास शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर यह लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed