{"_id":"6532ce44554029572202ae24","slug":"fraud-report-against-banks-bc-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5388-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बैंक के बीसी के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बैंक के बीसी के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट
Sat, 21 Oct 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बेहंदर। किसान के केसीसी से फर्जीवाड़ा कर 48 हजार रुपये निकाल लेने के आरोप में बैंक के बीसी के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के औरामऊ निवासी मंगल प्रसाद ने कासिमपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के शाहपुर में बैंक आॅफ इंडिया से 48 हजार रुपये केसीसी के जरिए लिए थे। एक वर्ष बाद 50 हजार रुपये बैंक में जमा कर दिए थे। शाहपुर निवासी सुशील इसी बैंक में बीसी हैं।
आरोप है कि सुशील ने मंगल प्रसाद के फर्जी हस्ताक्षर से फिर से 48 हजार रुपये निकाल लिए। इसका पता तब चला जब रुपये वापस जमा न होने पर बैंक ने नोटिस जारी कर दी। इस पर मंगल प्रसाद बैंक गया, तो उसे पूरी जानकारी हुई।
विज्ञापन
बीसी से रुपये जमा करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना से मंगल प्रसाद ने सीओ वंदना शर्मा को अवगत कराया। सीओ के आदेश पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।