फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraud in the name of getting a job, report against father and son

Hardoi News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट

Sun, 07 Sep 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting a job, report against father and son
शाहाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहाबाद नगर के मोहल्ला खत्ता निवासी संतोष तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि तीन साल पहले लखनऊ के गोमती नगर निवासी गौरव तिवारी और उसके पिता काली प्रसाद ने तीन युवकों को प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.10 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने नियुक्ति पत्र भी दिए थे। ज्वाइनिंग के लिए जाने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकले।
विज्ञापन

इसके बाद ठगी का शिकार हुए खत्ता निवासी हिमांशू तिवारी और शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी धर्मेंद्र आदि ने रुपये वापस मांगे। इस पर गौरव तिवारी ने कई बार चेक और बैंक की पर्चियां दी लेकिन यह फर्जी निकलीं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed