फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in tanker-pickups Bhindt

टैंकर-पिकप की भिंड़त में चार की मौत

Sat, 05 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 05 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four killed in tanker-pickups Bhindt

टैंकर और पिकप डाला की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार मवेशी भी मर गए। ये सभी पिकप में सवार थे। यह हादसा शनिवार की शाम सांडी थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर महमदपुर-सखेड़ा गांव के सामने हुआ। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

यहां से चार घायलों को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के उत्तमपुरवा व महमदपुर गांवों के लोग शनिवार को पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए सांडी के पशु मेले में गए थे। शाम को लौटते समय हादसा हो गया। इसमें पिकप सवार बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुरवा निवासी साधु (30) पुत्र देशराज, गुड्डू उर्फ सर्वाधार (35) पुत्र यदुनाथ और गुड्डू उर्फ राम सेवक (40) पुत्र राम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

लग्राम कोतवाली के ग्राम महमदपुर निवासी ओम प्रकाश (50) पुत्र राम लाल, राजीव (32) पुत्र दौलतराम, प्रवीन (20) पुत्र विषयपाल, शेर सिंह (59) पुत्र मुल्ला, विषय पाल (45) पुत्र रघुवीर, मलिखान (40) पुत्र आशाराम, राम निवास (30) पुत्र महाराम, मुलायम (50) पुत्र पुत्तू, वीरेश (40) पुत्र राम दयाल और अर्तछाखुर्द निवासी बालकराम (30) पुत्र जगदेव, रामकेशन (50) पुत्र ठाकुर प्रसाद, ऊषा (45) पत्नी महिपाल और अमित कुमार (25) पुत्र  वीरेन्द्र सिंह निवासी लालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर अमित कुमार, राम केशन, विषयपाल, प्रवीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिलाधिकारी रमेश मिश्र, एसपी उमेश कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज और उनके लखनऊ भेजने की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed