फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in road accidents

सड़क हादसों में चार की मौत

Sat, 06 Feb 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 06 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents
अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के सुंबाबाग निवासी सफी अहमद (50) अपने साथी कलीम निवासी किसान टोला के साथ हरदोई रोड स्थित एक धर्मकाटे पर शुक्रवार की सुबह बाइक से जा रहे थे। ग्राम सरंाय मारुखपुर के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग सड़क गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे परिजन दोनाें को सीएचसी ले गए जहां पर डाक्टर ने सफी को मृत घोषित कर दिया।

साथी कलीम की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक सफी अहमद हेलमेट नही लगाए थे। जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट लग गई। अगर वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उसकी जान बच जाती। भाई समी अहमद ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बावटम निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री आरती देवी(16) शुक्रवार को अपने भाई नीरज के साथ बाइक से बागरमऊ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर फरहत नगर क्रॉसिंग के निकट अचानक एक गड्ढे में बाइक का पहिया आ जाने से आरती उछल कर सड़क पर जा गिरी इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के  पहिए के नीचे उसका सिर आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे माधौगंज स्थित सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सियाराम सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


परिजनों ने बताया कि आरती श्रीराम देवी इंटर कालेज में कक्षा 11 में पड़ती थी। उधर, माधौगंज में सेबदई गांव निवासी ऊषा देवी(38) पत्नी शैलेंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। वहीं, हरियावां के जतुली निवासी भारत(45) बिजली विभाग में संविदा कर्मी देर रात खाना खाने जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी भी मौत हो गई। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा निवासी संजेश सिंह (30) पुत्र नरेश पाल सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं अरवल थाना क्षेत्र के शिब्बा पुरवा निवासी राज बहादुर (58) पुत्र सुबेदार सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed