फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed, eight injured in road accident

सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल

Fri, 05 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 05 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four killed, eight injured in road accident
कार हादसा

हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को कटरा बिल्हौर हाईवे पर गुलबहा के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उन्नाव निवासी मां बेटा, कार चालक और माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।  हादसे की सूचना पर पहुंची उन्नाव के बांगरमऊ थाना निवासी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर निवासी सुनील (30) पुत्र योगराज गुरुवार को को स्कार्पियो कार से शादी समारोह में शामिल होने हरदोई गए थे। उनके  साथ मां कमला (50) पत्नी सीमा (28) बेटी नीतू (16), बेटा श्यामजी (8), बेटी सविता (7) और छोटा बेटा रामजी (3) गए थे। शुक्रवार को वह लोग कार से घर लौट रहे थे। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर गुलबहा गांव के निकट सामने से आई दूसरी कार बाइक को टक्कर मारते हुए स्कार्पियो से टकरा गई।
विज्ञापन


  दूसरी कार में माधौगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत निवासी प्रेम बाबू (40) पुत्र होरीलाल, पत्नी ऊषा (35) और गांव निवासी त्रिलोकी सवार थे। जबकि ट्वेरा कार की टक्कर से बाइक सवार रत्नेश पुत्र सत्यनारायण (32) पत्नी छुन्नी (30), बेटी अर्पिता (7) व बेटा रितिक (5) निवासी चकपीन नगर कोतवाली बांगरमऊ उन्नाव रोड पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों कार व बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण छुन्नी व रितिक और प्रेम बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रत्नेश की अस्पताल में मौत हो गई। कार में फं से अन्य लोगों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी और कार में फं से घायलों को निकालने का प्रयास चालू किया। सूचना पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल भगवान प्रसाद ने बताया कि हादसे में बांगरमऊ पुलिस पहुंच गई थी। जहां से सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed