फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four in custody for questioning, dead body will have DNA test

पूछताछ के लिए चार हिरासत में, शव का होगा डीएनए टेस्ट

Sat, 24 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four in custody for questioning, dead body will have DNA test
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नदना में लापता किशोर की नृशंस हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। गुमशुदगी में दर्ज मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा टुकड़ों में मिले शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीती 17 अक्तूबर से लापता चल रहे नदना निवासी भीम (15) पुत्र स्व. मोतीलाल का शव शुक्रवार शाम गांव में ही स्थित एक ज्वार के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की थी। बेहद नृशंस तरीके से भीम की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए गए। हत्या किए जाने से पहले भीम का मुंडन भी किया गया था। भीम के लापता होने के दौरान बीस अक्तूबर को उसके ताऊ जगदीश ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद इसी मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या सहित कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू की है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने तो शिनाख्त कर ली है, लेकिन पुलिस भी मुतमईन होना चाहती है, कि शव भीम का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed