फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Foundation stone laid for hostel to be built at a cost of Rs. 4.17 crore

Hardoi News: 4.17 करोड़ रुपये से बनने वाले छात्रावास का शिलान्यास

Thu, 26 Dec 2024 03:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 26 Dec 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for hostel to be built at a cost of Rs. 4.17 crore
फोटो-42-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास का शिलान्यास करते सांसद अशोक रावत, विधायक अलका अर्कवंशी व एमएलसी अशोक अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन

मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने लोकार्पण कार्यक्रम में शिक्षा पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी

भरावन। भरावन विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को जल्द ही छात्रावास और शैक्षिक भवन मिल जाएगा। 4.17 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्याें का शिलान्यास बुधवार को किया गया। इस मौके पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज शिक्षित हो।
सांसद अशोक रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और बिजली पासी की जयंती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर मामले में यह क्षेत्र अव्वल रहे, इसकी कोशिश लगातार हो रही है। संडीला की विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शिक्षा पर जोर दिया है। शिक्षा उस शेरनी के दूध की तरह है जिसे जो पिएगा वह दहाड़ेगा।
विज्ञापन

बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज भी शिक्षित होगा। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि आज अर्थ व्यवस्था के मामले में भारत विश्व में पांचवे नंबर पर है। 31 मार्च को चौथे नंबर पर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में बदलाव का कार्य तेजी से किया है। कार्यक्रम में नरेंद्र वाजपेयी, राजेश अवस्थी, पप्पू तिवारी, शिव प्रकाश त्रिपाठी, विनोद सिंह तोमर, आयुष अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
21 करोड़ रुपये से बने दो मार्गाें का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाए गए दो मार्गाें का लोकार्पण भी किया। 9.9 किलोमीटर लंबे नेवादा भटपुर मार्ग का निर्माण 814.19 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसी तरह 11.189 किलोमीटर लंबे भरावन - हड़हा मार्ग का निर्माण 1371.94 लाख रुपये की लागत से किया गया है। सांसद अशोक रावत ने कहा कि मार्गाें के बनने से यातायात सुगम होता है।


27 करोड़ रुपये से बने तीन मार्गाें का सांसद ने किया लोकार्पण

फोटो-16-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने मार्गाें का लोकार्पण करते सांसद जय प्रकाश। संवाद

टड़ियावां। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हरदोई लोकसभा क्षेत्र में निर्मित तीन मार्गाें का लोकार्पण बुधवार को सांसद जय प्रकाश ने किया। 27 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने मार्गाें का लोकार्पण करते हुए सांसद जय प्रकाश ने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास बढ़ेगा और आवागमन में राहत मिलेगी। टड़ियावां से दधनामऊ तक 15.6 किलोमीटर लंबी सड़क 17.51 करोड़ रुपये से बनाई गई है। इसी तरह लालपुर से अटवा कटैया तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क 3.85 करोड़ रुपये से बनी है। पाली से सरॉयराघौ तक 7.6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 5.7 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम किशोर गुप्ता गुड्डू नगर पालिका अध्यक्ष वली मोहम्मद, भाजपा नेता अंबरीश द्विवेदी मौजूद रहे। (संवाद)

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed