{"_id":"d7b4c1f12d45232f063f35ad07396cfa","slug":"former-sheriff-was-killed-two-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को मारी थी दो गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को मारी थी दो गोली
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधर्रा के पूर्व प्रधान को 315 बोर की दो गोली मारकर
विज्ञापन
मौत के घाट उतारा गया था। इसका खुलासा मंगलवार को पोस्टमार्टम से हुआ।
पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार, सिर से दोनों गोलियां बरामद हो गई।
इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
उधर, अंटवा स्थित उनके आवास पर आस पास के क्षेत्रों से लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है। हत्या आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। उधर, हत्या आरोपियों की तलाश में अंधर्रा व रूदौली गांव में छापामारी की गई, पर कोई सुराग नहीं लगा।
ज्ञात हो कि विकास खंड सुरसा की ग्राम सभा अंधर्रा के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह यादव की बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कुतुबापुर के पास घात लगाकर हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार सिर में निकली दो गोली 315 बोर की थी।
संभावना जताई जा रही कि हमलावरों ने राइफल अथवा तमंचे से कनपटी में निकट से गोली मारी है। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सुरसा ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उधार, घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
सारे दिन पूर्व प्रधान के आवास पर संवेदना जताने वालों की भीड़ जमा रही। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि टीमों को हमलावरों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे।