फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former MLC Abdul Hannan did not reach for DNA test

हरदोईः डीएनए टेस्ट के लिए नहीं पहुंचे पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान

Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Former MLC Abdul Hannan did not reach for DNA test
डीएनए टेस्ट के लिए नहीं पहुंचे पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान
विज्ञापन

सीएमओ लखनऊ के यहां अदालत के आदेश पर होना था डीएनए टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला (हरदोई)। परिवार न्यायालय के आदेश के बावजूद पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान डीएनए टेस्ट के लिए नहीं पहुंचे। डॉ. समन किदवई व उनके पुत्र अब्दुल मलिक पूरे दिन सीएमओ लखनऊ के यहां इंतजार करते रहे। परिवार न्यायालय लखनऊ के अपर न्यायाधीश ने 2 सितंबर को आदेश जारी किया था। इसके तहत पूर्व एमएलसी को डीएनए टेस्ट के लिए 22 सितंबर को सीएमओ लखनऊ के समक्ष हाजिर होना था।
डॉ. समन किदवई का दावा है कि उनके अब्दुल हन्नान से संबंध थे और 28 जुलाई 2011 को पुत्र का जन्म हुआ था। तब अब्दुल हन्नान बसपा के एमएलसी थे। पुत्र का जन्म होते ही अब्दुल हन्नान ने किनारा करना शुरू कर दिया। वह न तो उनको अपनी पत्नी मान रहे थे और उनके बेटे को अपना पुत्र। तभी से वह कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। आरोप है कि अब्दुल हन्नान उन्हें इस दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे थे। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग एवं प्रदेश स्तरीय पुलिस अधिकारियों से भी फरियाद की पर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने लखनऊ के परिवार न्यायालय में अब्दुल मलिक बनाम अब्दुल हन्नान के नाम से मुकदमा दायर कर अब्दुल मलिक को हन्नान का पुत्र साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराए जाने की मांग की थी। अब्दुल मालिक की बतौर संरक्षिका के तौर पर वह पैरवी कर रहीं थीं।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय के अपर न्यायाधीश ने डीएनए टेस्ट के लिए 22 सितंबर को अब्दुल हन्नान, डॉ. समन किदवई व पुत्र अब्दुल मलिक को सीएमओ लखनऊ के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था। डॉ. समन किदवई ने बताया कि अब परिवार न्यायालय में 10 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed