फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fog and cold winds increased the coolness, the mercury dropped

Hardoi News: कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, पारा लुढ़का

Tue, 19 Nov 2024 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold winds increased the coolness, the mercury dropped
हरदोई। एकाएक मौसम में बदलाव से जनजीवन पर असर दिखाई दिया। मंगलवार की सुबह कोहरे के आगोश में रही तो सर्द हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। सुबह से ही ठंडक का अहसास अधिक हुआ वहीं दिन में भी धूप का कुछ खास असर नहीं दिखाई दिया। धुंध छाई रहने से दृश्यता भी कम रही। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हो गया और कोहरा छाने से ठंडक भी बढ़ गई। इससे रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में कोहरा छंटा, लेकिन धुंध बरकरार रही। शाम होने तक कोहरा एक बार फिर से छाने लगा। इसके कारण दृश्यता काफी कम रही। 50 से 100 मीटर की दृश्यता होने से सड़कों पर लोग हेडलाइट जलाकर निकले। हालांकि दिन में हल्की धूप निकली जिससे कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शाम गहराते ही ठंड बढ़ती गई और रात तक शहर की सड़कें पर वाहन और लाेग घट गए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात में भी डेढ़ डिग्री तापमान कम हुआ है। मंगलवार को अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को यह 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार रात का तापमान सोमवार को 17.5 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार को घटकर 16 डिग्री सेल्सियस रह गया। बताया कि आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने के साथ सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। ठंड बढ़ने से लोग से ही गर्म कपड़े पहनकर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों की बढ़ी लेट लतीफी
हरदोई। लखनऊ से चलकर मुरादाबाद की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 घंटा 19 मिनट की देरी से, 15651 लोहित एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से, त्योहार विशेष ट्रेन 05283 आनंद विहार टर्मिनल 7 घंटे की देरी से, चंडीगढ़ जाने वाली 14241 नौचंदी एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट की देरी से पहुंची। इसी प्रकार मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाली 13152 सियालदह एक्सप्रेस 1 घंटा, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटा 46 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed