{"_id":"4184c6a05ed2bd5cc521fda904f16c2c","slug":"focus-on-the-quality-of-education-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर रखी जाए नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर रखी जाए नजर’
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग की संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ
विज्ञापन
मंडल लखनऊ ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों को अवलोकन
किया और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम विभाग का नया शेड्यूल मुहैया कराया जाए। उसी के अनुसार शिक्षण कार्य किया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल लखनऊ सुत्ता सिंह गुरुवार को जिले में पहुंची। उन्होंने बिलग्राम तहसील के एक विद्यालय पहुंच कर जांच पड़ताल की और उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची।
जहां पर उन्होंने काफी देर तक विभागीय अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। उन्होंने डीआईओएस को निर्देशित किया कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जाए। इसके लिए प्रधानाचार्यों की बैठक कर उनको गुणवत्ता संवर्धन शिक्षा के विषय में बताएं और उसका पालन कराएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण पाठ्यक्रम विभाजन नए सिरे से किया जाए और उसकी प्रति स्कूलों को पहुंचाई जाए और उसी के अनुसार विद्यालय में शिक्षण कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षाएं खाली न रहे और अध्यापक कक्षा में अवश्य पहुंचे। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी मिश्र सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।