{"_id":"651710295e5b13c62f07c7d8","slug":"five-veterinary-hospitals-including-ahirori-shahabad-will-soon-get-new-buildings-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4354-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अहिरोरी, शाहाबाद सहित पांच पशु चिकित्सालयों को जल्द मिलेंगे नए भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अहिरोरी, शाहाबाद सहित पांच पशु चिकित्सालयों को जल्द मिलेंगे नए भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अहिरोरी, शाहाबाद सहित जर्जर हो चुके पांच पशु चिकित्सालयों को जल्द ही नए भवन मिलने की आस जाग गई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा और कार्यदायी संस्थाओं ने समय काम पूरा करा दिया तो, इन चिकित्सालयों के संचालन में खतरे की आशंका समाप्त हो जाएगी।
पशुपालन विभाग की ओर से पांच चिकित्सालयों के भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है। शासन ने अनावसीय श्रेणी के एक पशु चिकित्सालय के लिए 69.11 लाख की लागत तय की है। इसमें शाहाबाद, अहिरोरी, कोथावां, गौसगंज और भरखनी के पशु चिकित्सालय शामिल हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रचना दीक्षित ने बताया कि चिकित्सालयों भवन निर्माण के लिए 34.55 लाख रुपये की स्वीकृति जारी हुई है।
बताया कि शासन ने अहिरोरी व भरखनी के पशु चिकित्सालय भवन के लिए उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड और कोथावां, गौसगंज व शाहाबाद चिकित्सालय भवन के लिए उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को नामित किया है। दोनों कार्यदायी संस्थाओं से उनका पूरा विवरण मांग लिया गया है।