फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five thousand people are suffering from contaminated water for 20 days

Hardoi News: पांच हजार लोग 20 दिन से दूषित पानी से परेशान

Sat, 28 Sep 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people are suffering from contaminated water for 20 days
हरदोई। शहर के मोहल्ला वैटगंज उत्तरी की करीब पांच हजार की आबादी को बीते 20 दिन से वाटर लाइन से दूषित पानी मिल रहा है। नलों से आ रहा गंदा, पीला और बदबूदार पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने समस्या से नगर पालिका को भी अवगत कराया, मगर अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला वैटगंज उत्तरी के वार्ड नंबर 26 में बीते 20 दिन से गंदा, पीला व बदबूदार पानी आ रहा है। इसका सीधा असर मोहल्ले की पांच हजार आबादी पर पड़ रहा है। दूषित पानी का प्रयोग पीने में भले न हो, लेकिन नहाने-धोने और खाना पकाने में पानी का इस्तेमाल हो रहा है। इससे बीमारियों के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी को लेकर लोगों ने नगर पालिका को शिकायत भी दिया, लेकिन समस्या जस की तस है
विज्ञापन



केस-1- मोहल्ला निवासी मुन्नी ने बताया कि पेयजल सप्लाई से पानी गंदा आ रहा है और उसमें से दुर्गंध भी आती रहती है। दूषित पानी के कारण बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-2- स्थानीय निवासी शायरा ने बताया कि बीते 20 दिनों से दूषित पानी आ रहा है। शिकायत भी की गई अब पाइप लाइन में क्या समस्या है। इसे देखने कोई नहीं आया।

मोहल्ले में तीन हैंडपंप लगे हुए हैं, लेकिन उनसे भी लोगों को पीने लायक पानी नहीं मिल रहा है। हैंडपंपों भी मटमैला पानी दे रहे हैं, ऐसे में लोग हैंडपंप से भी पीने का पानी नहीं ले पा रहे हैं।

मोहल्ले में बीते 20 दिनों से गंदा पानी आ रहा है। मोहल्लेवासियों ने सभासद संदीप गुप्ता से शिकायत की तो उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन समाधान नहीं निकला, अभी चार दिन पहले बुधवार को मोहल्लेवासियों ने हंगामा किया, जिस पर नगर पालिका ने मोहल्ले में दो वाटर टैंकों से पानी की सप्लाई दी है।


बोरिंग खराब होने से पानी का प्रेशर डाउन हो गया है, जिस वजह से अब पानी में डस्ट आ रही है। बोरिंग सही करा रहे हैं और कहीं लिकेज है तो जांच भी की जा रही है। दो दिन में सुधार करवाकर पेयजल सुचारू करा दिया जाएगा। -चंद्रकांत मौर्या, अवर अभियंता, जलकल


लिकेज की जानकारी हुई है इसलिए टीम को लगाया गया है। टीम जांच कर रही है और पाइप की सफाई के लिए प्रेशर भी छोड़ा जाएगा। जल्द ही पेयजल सुचारू हो जाएगा। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed