फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five more big cow protection centers will open

Hardoi News: पांच और वृहद गो-संरक्षण केंद्र खुलेंगे

Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five more big cow protection centers will open
हरदोई। आवारा मवेशियों को संरक्षित कराए जाने के लिए संचालित अस्थाई पशुआश्रयस्थल, कान्हा गोशाला के साथ ही स्थाई तौर पर वृहद गो-संरक्षण केंद्र की भी स्थापना कराई जा रही है। पांच और वृहद गो-संरक्षण केंद्रों की स्थापना कराई जाएगी। विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

आवारा मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए स्थाई तौर पर वृहद गो-संरक्षण केंद्र स्थापित कराए जा रहे हैं। वृहद गो-संरक्षण केंद्र का निर्माण पशु पालन विभाग की ओर से कराया जाता है और इसका संचालन संबंधित ग्राम पंचायत को सौंपा जाता है। पशु पालन विभाग ने पांच और वृहद गो-संरक्षण केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया तेज की है। इसमें विकास खंड अहिरोरी में बरखेरवा, टोडरपुर में शिरोमननगर, सांडी में संगैचामऊ, कोथावां में पिपरी और भरावन में भटपुर में वृहद गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित कराते हुए शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। पशु पालन विभाग ने प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि आठ वृहद गो-संरक्षण केंद्र निर्माणाधीन हैं और छह वृहद गो-संरक्षण केंद्र संचालित कराए जा रहे हैं। सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक वृहद गो-सरंक्षण केंद्र की लागत 1.60 करोड़ तय है। जल्द ही स्वीकृति के साथ ही कार्यदायी संस्था नामित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed