{"_id":"67265177c9b3c9ecd6095567","slug":"fireworks-worth-five-crores-were-set-off-on-diwali-the-atmosphere-was-full-of-smoke-hardoi-news-c-213-1-hra1004-121934-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिवाली पर पांच करोड़ की हुई आतिशबाजी, वातावरण हुआ धुआं-धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिवाली पर पांच करोड़ की हुई आतिशबाजी, वातावरण हुआ धुआं-धुआं
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर इस बार महंगाई के बावजूद लोगों की भीड़ से पटाखा बाजार में देर शाम तक रौनक रही।
बाजार में लोगों ने कई ब्रांडेड कंपनियों की आतिशबाजी खरीदी। दिवाली के दिन तक करीब पांच करोड़ के पटाखे बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी छुड़ाई, जिससे वातावरण में काफी धुंध छा गई। शुक्रवार सुबह भी धुंध के बीच हुई और हवा काफी खराब रही।
दीपावली पर इस बार आतिशबाजी के लिए खूब मारामारी रही। सीएसएन और आईटीआई स्थित पटाखा बाजार में करीब 200 दुकानें लगाई गईं। इन पर लोगों ने महंगाई के बावजूद जमकर खरीदारी की। तमाम दुकानों पर तो शाम को ही आतिशबाजी खत्म हो गई। थोक व्यापारी से भी दुकानदारों को पटाखे नहीं मिले। ब्रांडेड पटाखों पर लोगों को सबसे अधिक जेब ढीली करनी पड़ी। दुकानदारों ने इस मौके को जमकर भुनाया। मनचाही कीमत पर ब्रांडेड पटाखों की बिक्री की है।
बाजार में शाम तक पांच करोड़ से अधिक के पटाखों की बिक्री का अनुमान है। पटाखे खरीदने के बाद लोगों ने गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर देर रात तक आतिशबाजी कर वातावरण को धुंआ-धुंआ कर दिया। पटाखों के चलते शुक्रवार की सुबह भी धुंध से लिपटी नजर आई। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हरदोई में हवा की गुणवत्ता की जांचने वाला मापक यंत्र नहीं लगा है।