{"_id":"f95e28de17f77c909e33e05e6759ef09","slug":"fireball-made-passenger-train-engine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना पैसेंजर ट्रेन का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना पैसेंजर ट्रेन का इंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बरेली से इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन रोक दी। आनन-फानन में ड्राइवर ने ट्रेन के पहले इंजन को अलग किया और फिर दूसरे इंजन से ट्रेन को पीछे किया। उसने रेलवे के अधिकारियों को आग की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पहुंची। आग पर पूरी तरह काबू पाने में तीन घंटे लग गए। इंजन में ब्लास्ट की आशंका से अप और डाउन दोनों रूटाें पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
बरेली-इलाहाबाद पैसेंजर गाड़ी संख्या 54378 रविवार को हरदोई की ओर आ रही थी। दोपहर करीब सवा बारह बजे बेहटा गोकुल और कौढ़ा के बीच 1189/11 किमी पर ड्राइवर जगलाल ने ट्रेन के पहले इंजन में आग की लपटें और धुआं निकलते देखा। उसने तुरंत ट्रेन रोक दी। आनन-फानन में ट्रेन के पहले इंजन को अलग किया और दूसरे इंजन से ट्रेन को पीछे किया।
विज्ञापन
ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। ट्रेन में आग की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बेहटा गोकुल से लेकर कौढ़ा और हरदोई रेलवे स्टेशन के फोन घनघनाने लगे। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन हरदोई से दमकल को पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
ड्राइवर ने इंजन में ब्लास्ट की आशंका जताई तो आरपीएफ और पुलिस के जवानों ने लोगों को इंजन से दूर कर किया। दमकल कर्मियों ने भी दूर से ही आग बुझाई। करीब तीन घंटे बाद इंजन की आग बुझ सकी। करीब अप और डाउन दिशा की ट्रेनों का आवगमन बंद रखा गया।
चार बजे के बाद रेल यातायात सामान्य हो पाया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रामरतन का कहना है कि आग के कारणों का पता इंजन की जांच के बाद ही चलेगा। जांच के लिए इंजन लखनऊ भेजा गया है। कहा कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ देर रूट प्रभावित रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। ट्रेनें रवाना की जा रही हैं।