{"_id":"5fc672468ebc3e9ba007de54","slug":"fire-in-the-dispute-over-the-farm-the-young-man-survived-hardoi-news-knp5974099113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत के विवाद में झोंका फायर, युवक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत के विवाद में झोंका फायर, युवक बचा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर फायर करने का आरोप लगाया। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के बड़ी अहिरी गांव निवासी निखिल पांडेय पुत्र अनुज पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर उसका चचेरा भाई संजीव पांडेय पुत्र कैलाश पांडेय खेत की जुताई करने गया था। इस बीच वहां पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने खेत के विवाद के चलते गाली गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर उसका भाई बाल-बाल बच गया। निखिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने आरोपियों द्वारा झाड़ी में फेंका गया तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बताया कि इसके बाद पुलिस आरोपियों समेत उसके भाई को भी कर थाने ले आई। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।