{"_id":"5738cb164f1c1bfb15ac7477","slug":"fire-in-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से व्यापारी नेता की दुकान में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से व्यापारी नेता की दुकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 16 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुकान में आग से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
संडीला। नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित व्यापारी नेता की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। व्यापारी का कहना है कि इस हादसे में लगभग 10 लाख का सामान जल गया। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड और अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भाजपा नेता और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप प्रदीप जायसवाल और उनके भाई जितेंद्र जायसवाल की नगर पालिका रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। इसी भवन की पहली और दूसरी मंजिल पर प्रदीप का परिवार रहता है। दुकान से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, रेफ्रिजरेटर, टीवी, पंखे, मोबाइल आदि सामान बिकता है। दूसरे भाई सुशील जायसवाल टीवी आदि की रिपेयरिंग का काम करते हैं। एक अन्य भाई की बगल में किराने की दुकान है।
विज्ञापन
रविवार सुबह लगभग 11.30 बजे दुकान की पहली मंजिल पर धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग धधकने लगी। इससे प्रदीप जायसवाल की दुकान, घर सहित आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। सुशील, जितेंद्र और भाइयों ने पहले घर की महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इसी बीच लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
नगर पालिका का टैंकर पानी भरकर ले आया और आग बुझाना शुरू किया। इसी बीच फायर बिग्रेड भी पहुंची। फायर आफिसर छोटेलाल ने बताया कि लगभग एक घ्ंाटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के समय प्रदीप लखनऊ में थे। सूचना मिलने पर वह कसबे लौटे। प्रदीप ने बताया कि करीब सवा तीन लाख रुपये और सात लाख से अधिक का दुकान व घर का सामान जल गया। आग से दोनो मंजिलों की छतें और प्लास्टर दरक गए। घर का अन्य सामान भी जल गया है।