फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire breaks out in Delhi hotel, prompting reminders of fire safety measures

Hardoi News: दिल्ली के होटल में लगी आग, तब आई अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की याद

Thu, 04 Jun 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Delhi hotel, prompting reminders of fire safety measures
हरदोई। दक्षिणी दिल्ली के मालवीयनगर में होटल में आग लगने की घटना के बाद जिले के अग्निशमन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश पर सात दिन का फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान होटल और अस्पताल संचालकों के यहां अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल होगी। साथ ही संचालकों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में होटल और रेस्टोरेंट संचालित हैं। ज्यादातर होटल हरदोई शहर और संडीला में हैं। इससे इतर एक ब्रांड के नाम पर गली कूचों में भी कमरों में ही होटल चल रहे हैं। दिल्ली के मालवीयनगर में होटल में आग लगने की घटना के बाद अब जमीनी तौर पर व्यवस्था की जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अगले सात दिनों तक जिलेभर में स्थित होटलों, रेस्टोरेंट और अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा का इंतजाम देखा जाएगा। इसको लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन की ओर से बल्कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से भी कवायद शुरू की गई है। सरकारी अस्पतालों में भी फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा।
विज्ञापन




नियमों ने बांध रखे हैं अग्निशमन विभाग के जिम्मेदारों के हाथ
फायर सेफ्टी ऑडिट कराना अग्निशमन विभाग के हाथ में है। बावजूद इसके बहुत सारे नियमों और मानकों ने अफसरों के हाथ बांध रखे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार बताते हैं कि 500 वर्ग मीटर से कम कवर्ड एरिया वाले होटलों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती। इसी तरह 15 मीटर ऊंचाई तक के होटलों और रेस्टोरेंट में भी विभागीय एनओसी की जरूरत नहीं है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अग्निशमन के इंतजाम न हों। इनमें भी अग्निशमन सिलिंडर समेत अन्य इंतजाम होने चाहिए। इसी तरह अस्पतालों के लिए भी एनओसी की अनिवार्यता के जो मानक हैं उनमें जिले के गिने-चुने अस्पताल ही आते हैं। इन अस्पतालों ने एनओसी हासिल भी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह होने चाहिए इंतजाम
-अग्निशमन सिलिंडर, हौज रील, पानी की टंकी, स्मोक अलर्ट सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed