फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR lodged against 12 named and 60 unidentified persons for sexual harassment and robbery, police station in-charge suspended

Hardoi News: यौन उत्पीड़न और लूट में 12 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, कोतवाल निलंबित

Thu, 29 Jan 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 12 named and 60 unidentified persons for sexual harassment and robbery, police station in-charge suspended
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 जनवरी की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में कोतवाल ने पीड़ित के बजाय आरोपी की प्राथमिकी 26 जनवरी को ही दर्ज कर ली। पीड़ित पक्ष की प्राथमिकी एसपी के आदेश पर 28 जनवरी को दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने में हीलाहवाली व मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार रात एसपी एके मीणा ने कछौना के कोतवाल निर्भय सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कछौना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तरफ से शिकायती पत्र के आधार पर 12 लोगों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को ही सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के गौसगंज मार्ग स्थित तकिया कछौना देहात निवासी प्रधान पति मोहम्मद नसीम ने 26 जनवरी को 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 25 जनवरी की शाम मकबूल उनके पास आए। मकबूल ने कहा मेरे भाई वहाब से रफीक की कहासुनी हो गई है, उनको समझा लें। मौके पर रफीक भी आ गए।
विज्ञापन

दावा किया कि इस दौरान दंपती समेत अली जान, मोहम्मद जान, जाम मोहम्मद, शाम मोहम्मद, सोहेल, अरबी हसन, वहाब, फारुख, मखमूल, नाजिमा, संतोष, अनूप और अमित आ गए। सभी ने मो. नसीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उनके साथ मोहम्मद आमिर, मोहम्मद जमाल, रफीक, शायरा बानो घायल हो गए। पीड़ित पक्ष से एक गांव निवासी महिला का दावा है कि उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद 28 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया कि गांव में 25 जनवरी की शाम आरोपी वहाब और रफीक ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। इसकी शिकायत करने वह कार से कोतवाली जा रही थीं। इस दौरान आरोपी नसीम, आमिर, जमाल, मुख्तार, रफीक, सुफील, शकील, अकील, इरफान, इकबाल, शरीफ, इरशाद और 60 अज्ञात लोग अवैध हथियार लेकर आए। उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने पति पर हमला बोल दिया। इसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आरोपी नसीम ने उनके प्राइवेट पार्ट में उंगली डाल दी और छेड़छाड़ भी की।

आरोपी ने कार में रखे 20,000 रुपये और सोने की चेन लूट ली। उन लोगों को बचाने आए अन्य गांव वालों को भी आरोपियों ने पीट दिया। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में आरोपी पीड़ित महिला, उनके पति और अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने वालों में से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed