फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against two for not providing government records

Hardoi News: सरकारी अभिलेख न देने पर दो के खिलाफ एफआईआर

Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against two for not providing government records
- बेहंदर बीडीओ ने थाना कासिमपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विकास खंड बेहंदर में साल 2011-12 से 2021-22 तक क्षेत्र पंचायत की ओर से राज्य वित्त आयोग की मद से कराए गए कामों और भुगतान के अभिलेख न मिलने से ऑडिट आपत्तियां लंबित बनी हुई हैं। बेहंदर की बीडीओ ने सरकारी अभिलेख न मिलने पर तत्कालीन सहायक लेखाकार समेत दो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
राज्य वित्त आयोग की मद में विकास खंड बेहंदर को गांवों में काम कराने के लिए साल 2011-12 से 2021-22 तक मिले रुपये से कराए गए काम और किए गए भुगतान का जिला लेखा परीक्षा विभाग की ओर से ऑडिट किया गया। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि इन वित्तीय वर्षों के अभिलेख ही ऑडिट के लिए उपलब्ध नहीं कराए गए थे। जिससे ऑडिट की प्रक्रिया ही पूरी नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

ऑडिट आपत्तियों के निराकरण न होने और अभिलेख न मिलने पर बेहंदर बीडीओ रीता सिंह की ओर से उस अवधि में तैनात रहे सहायक लेखकार और वर्तमान में विकास खंड मल्लावां में तैनात व बिलग्राम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सुशील कुमार और तत्कालीन वरिष्ठ सहायक व वर्तमान में बावन में तैनात अतुल अवस्थी के विरुद्ध विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed