फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against the National President of the SP Women's Wing

Hardoi News: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
FIR against the National President of the SP Women's Wing
हरदोई। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीमा राजभर पर सोशल मीडिया में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ ही पार्टी की महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन

प्राथमिकी में सुभासपा नेता सुनील अर्कवंशी ने बताया कि बीते 20 जुलाई को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने की कोशिश की गई। इसके पहले भी सीमा राजभर 15 जुलाई, 12 मई और छह जून को डिजिटल प्लेटफार्म पर सुभासपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर चुकी हैं। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि सीमा राजभर के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed