फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Final selection list of English teachers released

369 शिक्षकों की अंतिम चयन सूची जारी

Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Final selection list of English teachers released
हरदोई। अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षकों की चयन को लेकर 369 शिक्षकों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिन्हें एक सप्ताह के अंदर तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि 180 प्रधानाध्यापक व 527 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष 10 अक्तूबर को परीक्षा हुई थी। साक्षात्कार व अंतिम चयन के बाद 369 की सूची अध्यापकों की जारी हुई। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय में 10 प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक 104 को भेजा गया जबकि प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक 44 व सहायक अध्यापक 211 को भेजा जा रहा है। कुल 369 अध्यापकों का चयन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में किया गया है। अध्यापकों को एक सप्ताह में उनके निर्धारित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए बीएसए ने निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कुछ इस तरह हुआ चयन
हरदोई। उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के लिए बेहंदर, कोथावां, मल्लावां, बिलग्राम, संडीला व अहिरोरी के एक-एक विद्यालयों में चयन हुआ। वहीं कछौना और टोडरपुर में दो विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर बावन, पिहानी में एक-एक, बेहंदर, हरपालपुर में दो-दो अध्यापक भरखनी सुरसा में तीन कोथावां टडिय़ावां में चार, कछौना, बिलग्राम, शाहाबाद, सांडी, हरियावां में पांच, माधौगंज में छह, अहिरोरी में सात ,संडीला व टोडरपुर में नौ, मल्लावां में 12 भरावन में 16 अध्यापकों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed