फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   filed report against encroachers in mandi

मंडी से अतिक्रमण हटवाएं, न हटाने वालों पर करा दें रिपोर्ट : डीएम

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
filed report against encroachers in mandi
सांडी/माधौगंज। डीएम अविनाश कुमार ने मंगलवार को माधौगंज और सांडी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। माधौगंज मंडी में व्यापारियों और आढ़तियों द्वारा बोरियां रखकर मार्गों पर किए गए अतिक्रमण पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण न हटाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। डीएम ने क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप खरीद न करने पर मंडी प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। तहसीलदार से भी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने सबसे पहले सांडी के मंडी समिति परिसर में धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां कम खरीद पर डीएम ने नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र पर हर दिन तीन सौ क्विंटल धान की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से भी बात की। किसानों से कहा कि अगर धान बेचने के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है तो अमीन के माध्यम से करा लें।
विज्ञापन

समस्या होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद माधौगंज मंडी पहुंचे डीएम अविनाश कुमार को मंडी के अंदर के सभी मार्ग बोरियों के ढेर लगे होने के कारण अवरुद्ध मिले। मक्का खरीद के दो केंद्रों पर एक भी दाने की खरीद न होने के बारे में प्रभारी सुनीता चौबे और हरीशचंद्र से जानकारी ली। स्टॉक रजिस्टर भी देखा। कृषि मंडी के प्रभार अशोक कुमार से भी जानकारी ली। एक भी दिन 300 क्विंटल धान की खरीद न होने पर उन्होंने प्रभारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर नहीं मिला नमी मापक यंत्र, वेतन रोका
अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने शाहाबाद और पिहानी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर धान की धीमी खरीद पर एडीएम ने केंद्र प्रभारी बृजेश कुमार से नाराजगी जताई। यहां मंगलवार को सिर्फ 54 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका था। यहां नमी मापक यंत्र ही नहीं था। एडीएम ने केंद्र प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। विपणन शाखा के चार क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी केंद्रों पर तौल जारी मिली। केंद्र पर मिले खनिगवां खुर्द के किसान अशोक कुमार ने धान न खरीदे जाने की शिकायत की। इस पर एडीएम ने धान की नमी की जांच कराई। जो 19.5 फीसदी निकली। इस पर एडीएम ने कहा कि धान सुखाकर क्रय केंद्र पर लाया जाए। पिहानी उपमंडी में भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम ने निर्देश दिए हैं कि किसानों से संपर्क कर धान खरीद में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed