फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fever outcry from city to village

शहर से गांव तक बुखार से हाहाकार

Thu, 15 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 15 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fever outcry from city to village
जांच करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। हर तरफ बुखार का प्रकोप है। शहर से लेकर गांवों तक हाहाकार मचा है। दो दिनों में छह लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बुखार की चपेट में हैं। बुधवार को भी पिहानी में एक मौत हो गई। पाली में डेंगू की आशंका में दहशत फैलने से सीएमओ पूरी टीम लेकर कसबा पहुंचे और करीब डेढ़ सौ मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर दवाएं भी दीं।

विज्ञापन


डेंगू से चार और मलेरिया व वायरल से कई की मौत हो चुकी है। पाली में पंद्रह दिनों में 10 लोगों की जान जा चुकी है। नगर के मोहल्ला मलिकान में निजामुद्दीन, फरद अली, नत्थू खां, रामचंद्र सक्सेना, रामेश्वर, रहमत अली, इरफान का पूरा परिवार बीमार है। इसके अलावा मोहल्ले में लगभग हर घर में कोई न कोई मरीज है। बुखार के साथ जोड़ दर्द से परेशान मरीजों में डेंगू की आशंका से दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बुधवार को सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव टीम के साथ पाली पहुंचे। टीम ने करीब 150 लोगों के ब्लड सैंपल लिए और दवाएं दी। डॉक्टरों ने मोहल्ले की गलियाें और घरों का भी जायजा लिया। लोगों ने कहा कि बर्तनों में पानी ढक कर रखे। पानी हैंडपंप से निकालकर उबालने के बाद ही पीएं। मोहल्ले में भी पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी टंकियों की सफाई, नहीं आएगा पानी
टीम के साथ एसडीएम वंदना त्रिवेदी भी पाली पहुंची थी। उन्होंने सीएमओ के साथ नगर का निरीक्षण कर नगर पंचायत के अधिकारियों को सफाई व नियमित फागिंग कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर की दोनों टंकियों की सफाई कराने और ब्लीचिंग मिलाकर ही पेयजल सप्लाई करने के निर्देश दिए। गुरुवार को दोनों टंकियों की सफाई कराई जाएगी। इससे पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।

खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए
पाली। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पाली पहुंची। टीम ने रामलीला मैदान में पानी के बताशा का ठेला लगाने वाले राम प्रकाश, नीरज के ठेले से पानी का नमूना लिया। एक मकान से साइट्रिक एसिड की कई बोतलें भी बरामद की गईं।

कई गांवों में फैला वायरल
मल्लावां ब्लाक - कटिया, भिखारीपुर, गंजजलालाबाद, अतवारा चकोला , नेवादा, बांसा, बखोरा नसीरपुर, लालपुर गांव।
संडीला - मलैया बेगमगंज राजहाता, मानसनगर, चौपालटोला।
 टोडरपुर - सलेमपुर, धर्मापुर।
टड़ियावां ब्लाक - सिकरोहरी, गौरा डॉडा, पनिहैया, थोक्खला, भैसरी, सिकरहना, भडायल, पाला, अमरावां, मर्कहा, खडरौआ, सेती, लिलवल , पुष्पताली, महमदपुर, ड्डवानी, जिगिनिया, अलीसाबाद, शाहपुर मुगल, सैचामऊ, निबुआई, कपुरपुर। माधौगंज - सहिजना, नेवादा गब्भी, फिरोजपुर, शुक्लापुर भगत, बरगदिया पुरवा, रूइया, बरहस, रूकनापुर, सेलापुर, रसूलापुर,
नगर - पूर्वी पटेलनगर, हरपालपुर में ज्यूरी चंद्रमपुर गांव सहित सैकड़ों गांवों में वायरल फैला है।

जापानी बुखार का मरीज भी मिला
पाली पहुंचे सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने पीएचसी का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के जांच रजिस्टर में पाली निवासी शहजाद अली (10) पुत्र लियाकत अली को जापानी बुखार (इंसेफिलाइटिस) की सूचना दर्ज थी। उसे 31 अगस्त को पीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया था। मेडिकल कालेज लखनऊ में शहजाद का इलाज चलने की जानकारी मिली है।


बुखार से बालिका की मौत
पिहानी। ब्लाक के परेली गांव निवासी रामचंद्र की पुत्री रोशनी (11) को पिछले एक सप्ताह से वायरल फीवर आ रहा था। रामचंद्र निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहा था। बुधवार को रोशनी की हालत अधिक गंभीर हो गई। रामचंद्र ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed