फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Festival stalls objection on Bajayumo

महोत्सव पंडाल पर भाजयुमो की आपत्ति

Fri, 16 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Festival stalls objection on Bajayumo

सीएसएन कालेज में चल रहे महोत्सव के रंगारंग

विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजित करने को बनाए गए पंडाल पर आपत्ति जताकर भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को एक ज्ञापन देकर हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ बता इसे रोकने की मांग की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि सीएसएन प्रांगण में चल रहे महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम से राम जानकी मंदिर में सायंकाल की पूजा अर्चना में जो व्यवधान हो रहा है, इससे बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। हरदोई महोत्सव के नाम पर न तो हरदोई की लोक कला और संस्कृति पर आधारित कोई कार्यक्रम हो रहे, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति व परंपरा की जानकारी हो सके। उन्होंने हरदोई महोत्सव में लगाए गए शुल्क को भी तत्काल हटाने की मांग की।

ताकि आम जनमानस वहां तक पहुंच सके और महोत्सव को देख सके। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया तथा डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पास से स्टेज को दूर करने एवं शुल्क माफ करने की मांग की।

इस मौके पर अर्जुन सिंह चंदेल, महेंद्र सिंह यादव, अनुराग मिश्रा, नीरज मिश्रा, आलोक गुप्ता, केशव अवस्थी, राजीव पाल, राहुल मौर्य, रामचंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed