फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Female wrestlers tactics show

महिला पहलवानों ने भी दिखाए दांवपेंच

Thu, 26 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 26 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Female wrestlers tactics show

नुमाइश मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन दंगल में बाहरी जिलों के पहलवानों ने भी दांवपेंच दिखाए। सबसे अधिक रोमांचक मुकाबला महिला पहलवानों के बीच हुआ। दंगल में पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की और प्रतिद्वंद्वी को कुछ ही मिनट मेें पटखनी देकर विजयी हुए। अंतिम दिन दंगल में 27 कुश्तियां हुईं, जिनमें से 16 के परिणाम आए। शेष कुश्ती बराबर पर रहीं।

विज्ञापन


मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में नुमाइश मैदान के रामलीला मंच पर बनाए गए अखाड़े में अंतिम दिन जोरदार दंगल हुआ। दंगल में कई पहलवानों ने दांवपेंच आजमाए। इस बार महिला पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। दंगल के अंतिम दिन उनकी भी कुश्ती हुई जिसमें महिला पहलवानों के दांव पेंच देखने को काफी भीड़ नजर रही।
विज्ञापन


झांसी की रेनू और दिल्ली की मोनिका की कुश्ती बराबर पर रही। इसके अलावा जोगीपुर के युनूस ने राम गोपाल को पटखनी दी। जोगीपुर के पंकज ने चरौली के सनम को हराया। सुभाषनगर के दीपक ने वहीं के अंकित को धूल चटाई। जोगीपुर के रामनीस ने समुदा के जालिम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगीपुर के अनन्तू ने समुदा के विकास को, जोगीपुर के शिवम ने सुभाष नगर के जीतू को, बन्नई के दीपक ने सचिन कश्यप को, कन्नौज के बृजेश ने इटावा के घनश्याम को, राजस्थान के अशोक ने झांसी के शिवम को, बिल्हौर के तुलसीराम ने उन्नाव के घुन्नी को, सितारगंज के विक्रम ने कानपुर के यशवंत को, कानपुर के इमरान ने शाहजहांपुर के मस्ताना को, कानपुर के राजू ने बरेली के शेरा को, उन्नाव के भूपेंद्र ने कानपुर के कन्हैयालाल को, बांदा के शिव विलास ने इलाहाबाद के राजवीर को, अयोध्या के बजरंगी बाबा ने गोरखपुर के लल्लू को तथा यासीनपुर के राजकुमार ने बरेली के सुजीत को हराया।


मोहर सिंह व भीम के बीच, बाल मुकुंद व राजा, अंकित व रामदेव, शिव सिंह व महावीर, गुड्डन व शिव करन, बबलू व अशोक के बीच कुश्ती बराबर पर रहीं। कुश्ती में आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्र, राकेश गुप्ता, संत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed