{"_id":"67a4fa0f733bdb6120065e6d","slug":"female-laborer-dies-due-to-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126460-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से महिला मजदूर की मौत
विज्ञापन
कछौना। फैक्टरी में मजदूरी कर घर जा रही महिला को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर निवासी संगम उर्फ सिद्धी (35) औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में मजदूरी करती थी। बुधवार रात वह फैक्टरी में काम करने के बाद घर जा रही थी। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चौकी के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल विनेाद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई कीरतपुर कूड़ा निवासी अतुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)