फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers disappointed even after standing in line for hours for DAP

Hardoi News: डीएपी के लिए घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसान मायूस

Sat, 23 Nov 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed even after standing in line for hours for DAP
बिलग्राम। रबी फसलों की बुवाई के लिए डीएपी लेने को सुबह से ही विक्रय केंद्रों पर दिव्यांग और महिलाएं भी लाइन लगा रहे हैं। पुरुष किसानों के साथ दिव्यांग और महिलाओं के आने से क्रेंद्र पर किसानों की भीड़ जुट रही है। किसानों की संख्या के अनुपात में डीएपी की बोरी कम पड़ जा रही हैं। सुबह से लाइन में लगने वाले किसानों को स्टॉक समाप्त होने पर मायूस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिलग्राम पीसीएफ गोदाम पर करीब 15 दिन बाद डीएपी आई। जानकारी लगते ही शनिवार की सुबह से ही पुरुषों के साथ महिलाएं और दिव्यांग लाइन में लगने लगे। किसानों की भीड़ देखकर डीएपी के वितरण के लिए एसडीएम राकेश सिंह ने लेखपाल और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वितरण कराया।
विज्ञापन


हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ककरा पीसीएफ विक्रय केंद्र पर शुक्रवार को 600 बोरी डीएपी मिलने की जानकारी पर शनिवार को सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई। चौका, चूल्हा छोड़कर डीएपी लेने के लिए महिलाएं भी केंद्र पर आईं थी। पीसीएफ केंद्र प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि 600 बोरी डीएपी मिली है। जिसका वितरण किया गया है। डीएपी लेने के लिए बोरी के अनुपात में अधिक संख्या में किसान आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed