{"_id":"64f7612626dbd3215c0fcbe6","slug":"farmers-death-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3165-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी में संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
फत्तेपुर गाजी निवासी संजय सिंह (50) खेती करता था। रविवार शाम वह अपने खेत गया था। कुछ देर बाद वह खेत में ही ग्रामीणों को बेहोश पड़ा मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने संजय के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक संजय के चेहरे पर खरोंच के निशान थे और मुंह से झाग निकल रहा था।
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की जानकारी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।