फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers can sell wheat where prices are higher: Arunachalam

जहां दाम ज्यादा मिले, वहां गेहूं बेच सकते किसान : अरुणाचलम

Sat, 06 Apr 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 06 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers can sell wheat where prices are higher: Arunachalam
पिहानी (हरदोई)। एफसीआई के ईडी अरुणाचलम ने शनिवार को उपमंडी स्थल शाहाबाद तिराहा का निरीक्षण कर गेहूं खरीद की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ईडी ने किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कहा कि जहां दाम ज्यादा मिले, किसान गेहूं वहां बेच सकते हैं। किसानों ने उनसे आग्रह किया कि आम मार्केट से सरकारी रेट में बढ़ोतरी कराएं। ईडी कोई उत्तर दिए बगैर आगे निकल गए।
विज्ञापन

मंडी में ईडी एफसीआई अरुणाचलम, मंडल प्रबंधक तरुण कुमार, एजीएम गणेश दरबाड़िया व विपणन अधिकारी निहारिका सिंह को मंडी पर कोई किसान नहीं मिला। बताया गया कि अभी फसल पूरी तरह से तैयार नहीं है। एफसीआई के क्रय केंद्र समेत अन्य सात केंद्रों पर प्रभारी व कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसराज शर्मा, अमर दीप, इंसान आदि किसानों ने कहा कि सरकारी रेट 2295 जबकि मार्केट में नया गेहूं 2300 रुपये और पुराना 2500 तक में बिक रहा है। ऐसे में वह क्यों मंडी आकर सरकार को गेहूं बेचें। इस पर उन्होंने कहा कि जहां रेट अच्छा मिले वह वहां अपना गेहूं बीच सकते हैं।

सरकारी क्रय केंद्र पर यदि गेहूं साफ सुथरा है, तो उन्हें तौल अलग से नहीं देनी है। उन्होंने किसानों को अपना नंबर दिया और कहा कि कोई अव्यवस्था होने पर उन्हें सीधे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed