{"_id":"65bfe8df94e2bd56a6030c67","slug":"farmers-are-not-able-to-take-their-produce-to-kannauj-due-to-bridge-breaking-hardoi-news-c-213-1-hra1001-110082-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुल टूटने से किसान कन्नौज नहीं ले जा पा रहे उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुल टूटने से किसान कन्नौज नहीं ले जा पा रहे उपज
Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र में रहुला-जफरपुर मार्ग पर गनियापुर के पास टूटा पुल आलू के किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। किसान अपनी आलू की उपज को कन्नौज नहीं ले जा पा रहें हैं।
बताया जा रहा है कि रहुला-जफरपुर मार्ग पर गनियापुर के पास बना पुल पुराना होने के कारण छह जनवरी को ढह गया था। पुल उस समय ढहा था जब एक ट्रक पुल से गुजर रहा था हालांकि किसी तरह ट्रक को बाद में निकाल लिया गया था। पुल टूट जाने से आवागमन ठप हो गया है।
वहीं, बिलग्राम क्षेत्र में आलू की फसल बड़ी मात्रा में होती है। ऐसे में किसान आलू की उपज को शुरूआत में तो स्थानीय और हरदोई की बाजारों में बेच देते हैं। आलू की फसल तैयार होने पर उपज को अगले साल के लिए कोल्ड स्टोरेज में भंडारित करा देते हैं। इस वर्ष गनियापुर के पास पुल टूटा होने के कारण क्षेत्र के किसान आलू की उपज को कन्नौज नहीं ले जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पुल निर्माण होने तक मिट्टी का वैकल्पिक रास्ता बनाकर आवागमन शुरु कराया जाए।
45 वर्ष से आवागमन का साधन था पुल
किसान बिद्दु यादव ने बताया कि पुल करीब 45 वर्ष से आवागमन का प्रमुख साधन था। आलू की उपज किसान कन्नौज ले जाते रहते थे, इस बार पुल टूटा होने से समस्या हो रही है। किसान दृगपाल ने बताया कि कन्नौज जाने के लिए अब किसानों को अन्य मार्गों से सफर तय करना होगा। जिससे समय और लागत अधिक लगेगी। विकास कुमार ने बताया कि यह बड़ी समस्या है। मोहम्मद अमीन ने मांग की है कि मिट्टी के भराव से वैकल्पिक रास्ता बना दिया जाए तो भी आसानी होगी।

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद