फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer suicide in faimily dispute

घरेलू कलह में किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 04 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide in faimily dispute
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घरेलू कलह में खुदकुशी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

रमुआपुर निवासी धर्मेंद्र (27) पुत्र देवी दयाल खेती करता था। उसकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कछियनपुरवा में है। कुछ दिन से उसकी पत्नी शैलेंद्री मायके में ही है। चार दिन पहले धर्मेंद्र भी कछियनपुरवा गया था। गुरुवार को वह लौट आया था। तब से घर में ही था। शुक्रवार रात धर्मेंद्र ने घर में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शनिवार सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष माधौगंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में फांसी लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed