{"_id":"66f068c926035e8543095684","slug":"farmer-leaders-sitting-on-strike-to-free-the-arrested-youth-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120104-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पकड़े गए युवक को छुड़ाने धरने पर बैठे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पकड़े गए युवक को छुड़ाने धरने पर बैठे किसान नेता
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा गांव में शनिवार रात शराब पीकर मारपीट करने वाले दो पक्षों के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक युवक को छुड़ाने के लिए भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठ गए। दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
शनिवार रात बढ़ैयनपुरवा गांव में तीन लाेगों के आपस में मारपीट करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचनकापुर निवासी सद्दाम, खद्दीपुर निवासी दीपक और बढ़ैयनपुरवा निवासी प्रांजल को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। इसकी जानकारी पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह रविवार सुबह अपने 40 साथियों के साथ हरपालपुर कोतवाली पहुंच गए। इनमें से एक आरोपी को छोड़े जाने की मांग करने लगे। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तीनों शराब के नशे में लड़ रहे थे। शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।