फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer got dead

मारपीट में घायल किसान की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
farmer got dead
मारपीट में घायल किसान की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत - अतरौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई थी मारपीट संवाद न्यूज़ एजेंसी भरावन । अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनौवा पेंग में बीते गुरुवार की शाम हुई मारपीट में घायल किसान की शनिवार देर रात उपचार के दौरान लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बीते गुरुवार को ग्राम बम्हनौवा पेंग निवासी कोमल पत्नी संजय पानी भरने के लिए सरकारी हैंडपंप पर गई थी। वहां से वापस आते समय सड़क किनारे बंधे गांव निवासी रामप्रसाद के मवेशी अचानक दौड़ पड़े थे ।इस पर कोमल ने रामप्रसाद से मवेशी सड़क से दूर बांधने के लिए कहा था ।कुछ देर बाद कोमल के ससुर पुतान (60) उलाहना देने के लिए राम प्रसाद के घर गए थे ।इसी दौरान रामप्रसाद उनके पुत्र पंकज और भतीजे लऊआ और बऊआ पुत्रगण गुरुप्रसाद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पुतान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में शनिवार रात एक प्राइवेट अस्पताल में पुतान की मौत हो गई ।अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के दिन मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। अब इसे गैर इरादतन हत्या में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed