फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer going to guard the field was shot, condition critical

Hardoi News: खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 25 Jan 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer going to guard the field was shot, condition critical
ोंटो-03- भर्ती गोली से घायल भूरा - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बदनापुर गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बदनापुर गांव निवासी भूरा (45) मंगलवार रात खेत में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके बाएं कंधे पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुकुल, सर्वेश, कश्मीर व दिनेश पर जान से मारने की नियत से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed