{"_id":"5e52c8388ebc3ef38a31f8c5","slug":"farmer-deadbody-found-hardoi-news-knp546529572","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का शव गड्ढे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का शव गड्ढे में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। घर से खेत गए किसान का शव शनिवार रात शाहाबाद हरदोई मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी मुनव्वर (46) पुत्र तसव्वर का खेत दरियापुर बिक्कू मोड़ पर है। शनिवार शाम मुनव्वर साइकिल से खेत में आलू खुदवाने के लिए गया था। देर रात तक वह वापस नहीं आया और खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला, तो उसके पुत्र दानिश ने यूपी 112 और शाहाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
इस पर पुलिस ने भी तलाश शुरू की। रात दो बजे दरियापुर बिक्कू मोड़ के आगे मुनव्वर की साइकिल पड़ी मिली। कुछ दूर सड़क के किनारे गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला। मुनव्वर के सिर व कलाइयों में चोट के निशान मिले हैं। मृतक का पत्नी से कई वर्ष पहले अलगाव हो गया था। परिवार में पुत्र दानिश और पुत्री मुस्कान है। दोनों बच्चों की परवरिश मुनव्वर ही कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहाबाद के प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।