फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer crossing the road hit by car, dies

Hardoi News: सड़क पार कर रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 20 Feb 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farmer crossing the road hit by car, dies
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। 100 शैया अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार आधीरात के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी रन्नू (34) खेती करते थे। बड़े भाई रामलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात रन्नू लालपालपुर निवासी ननकू के पिकअप से लकड़ी का बोटा बेचने गए थे। उनके साथ गांव निवासी शांति सिंह, लालाराम और संतोष भी थे। ग्राम कुतुवापुर में लकड़ी का बोटा बेचने के बाद तीनों लोग नन्हकू के घर लालपालपुर गए। बाइक से शांति सिंह, लालाराम, रन्नू और संतोष मदारा जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

लालपालपुर के पास एक ढाबे पर बाइक रोककर खाना खाने की बात तय हुई। शांति बाइक खड़ी करने लगे जबकि लालाराम रन्नू और संतोष पैदल सड़क पार करने लगे। लालाराम और संतोष आगे निकल गए। इसी बीच आई कार की चपेट में रन्नू आ गए। गंभीर रूप से घायल रन्नू को 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां आधीरात के बाद उनकी मौत हो गई। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों से शिकायती पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed