फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer beaten to death, dead body hung on tree

Hardoi Murder: किसान की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ पर लटकाया शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Sep 2022 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

नगर के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी लालाराम (48) पुत्र सोरन सिंह किसान थे। मंगलवार को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया था। रात करीब नौ बजे उनका खून से लथपथ शव पिलखुनी नहर के निकट खेत में लगे पेड़ पर लटका मिला।

विज्ञापन
Farmer beaten to death, dead body hung on tree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नगर के मोहल्ला नगाइचपाड़ा में मंगलवार की रात एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खेत में लगे पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी लालाराम (48) पुत्र सोरन सिंह किसान थे। मंगलवार को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया था। रात करीब नौ बजे उनका खून से लथपथ शव पिलखुनी नहर के निकट खेत में लगे पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


लालाराम के पुत्र विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम उसके पिता को मोहल्ले में ही शराब ठेका के निकट दिनेश, हेमंत, वेगवती पत्नी मुकेश व राजश्री पत्नी राजवीर ने घेर लिया था। इन सब ने मिलकर लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से उन्हें बुरी तरह मारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल लालाराम जैसे-तैसे इन लोगों से बचकर अपने खेत पर पहुंच गए। लेकिन आरोपियों ने खेत पर पहुंचकर फिर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में उनके शव को रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटका दिया। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


लालाराम का वेगवती के घर आना-जाना था। वेगवती के बेटे इसका विरोध करते थे। इसी बात पर आरोपियों ने लालाराम की पिटाई की। शव पेड़ पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। - देवेंद्र सिंह, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed