{"_id":"66c61f4c7dd47c6bb00fa1b2","slug":"explanation-from-four-teachers-on-their-absence-from-training-hardoi-news-c-213-1-hra1002-118625-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
हरपालपुर/ माधौगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को निपुण भारत मिशन के तहत भाषा एवं गणित आधारित प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिलने पर चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रशिक्षण का खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने आधुनिक तरीके बताए। प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालय नाऊपुरवा के शिक्षक अखिलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय ललुआमऊ द्वितीय के शिक्षक हितेंद्र कुमार मौर्य, प्राथमिक विद्यालय पलिया की शिक्षिका सुप्रिया सिंह व प्राथमिक विद्यालय चांदा-महमदपुर के शिक्षक वेद प्रकाश आजाद अनुपस्थित रहे। जिस पर बीईओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। वीरपाल सिंह कठेरिया, एआरपी गजेंद्र कुमार, सर्वेंद्र कुमार, संजीव श्रीवास्तव मौके पर मौजूद रहे।
माधौगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र माधौगंज पर खंड शिक्षा अधिकारी गिरिजेश कटियार ने एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में संदर्भ दाता नीरज कुमार गुप्ता ने नवीन पाठ्य पुस्तकों को पढ़ाने की समझ विकसित करना, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या, भाषा की नवीन संदर्शिका का कक्षा कक्ष में प्रयोग आदि पर जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
संदर्भदाता प्रियतम सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विधिवत चर्चा की गई। संदर्भ दाता ने बच्चों में भाषा के विकास के विषय में जानकारी दी। संदर्भ दाता कुलदीप सिंह ने प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व गूगल फार्म भरवाकर प्री टेस्ट भी करवाया।