फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Everyone took a pledge to make India developed by 2047

Hardoi News: 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सभी ने लिया संकल्प

Sat, 14 Jun 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Everyone took a pledge to make India developed by 2047
हरदोई। भारत में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर गरीब कल्याण और सेवा और सुशासन और सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए भरावन, संडीला, शाहाबाद और पाली में कार्यक्रम हुए। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



माल-कोथावां मार्ग का जल्द शुरू होगा चौड़ीकरण : सांसद
भरावन। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने अमरनाथ यात्रा के भंडारे की सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि माल-कोथावां मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कहा कि भाजपा सरकार सुरक्षा, सुशासन, शिक्षा, गरीब कल्याण योजना, स्वास्थ्य योजना सभी नीतियों पर काम कर रही है। मोदी जी का संकल्प है कि 2047 में भारत को अर्थव्यवस्था में प्रथम स्थान पर लाया जाना है। भरावन में राजेश अवस्थी और बराही में सूरज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन किया। नरेंद्र वाजपेयी, आशीष अवस्थी, सरल द्विवेदी, अर्पितानंद बर्फानी बाबा, ज्ञानेंद्र सिंह, रामचंद्र शुक्ल उर्फ बाबूजी, कमल सिंह अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
भारत सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताईं
संडीला। संडीला नगर मंडल की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा में मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। जिला कार्यसमिति सदस्य अतुल तिवारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल रमन ने अध्यक्षता की। प्रदीप जायसवाल, विभा सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, महामंत्री अमित शर्मा, ऋषभ खन्ना, रिंकू सक्सेना, पीयूष गुप्ता, अमर गुप्ता, सुमित वाल्मीकि समेत भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाजपा सरकार में पूरा पैसा विकास कार्यों पर होता खर्च : जिलाध्यक्ष
शाहाबाद। ब्लॉक सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में 85 प्रतिशत धन भष्ट्राचार की भेंट चढ़ जाता था। भाजपा सरकार में पूरा पैसा विकास कार्यों पर पारदर्शिता के साथ खर्च किया जा रहा है। विपक्ष के झूठे दुष्प्रचार को जनता पहचान गई है। जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने भी संबोधित किया। केन सोसाइटी अध्यक्ष रंजीत सिंह, रामदास गुप्ता, अनिल पांडेय, हाकिम सिंह, लालाराम राजपूत, शरद सिंह, सुभाष रस्तोगी, प्रवीण सिंह और सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
--
भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती साख मोदी की देन : श्रीकृष्ण शास्त्री
पाली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि देश की सुरक्षा, वैश्विक स्तर पर बढ़ती साख और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मोदी की देन है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हितों पर काम कर रही है। मंडल अध्यक्ष राजेश रंजन त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री रचना मिश्रा, रामू अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी अमित अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।


--
भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कर रही कार्य : आजाद भदौरिया

हरपालपुर। ब्लॉक सभागार में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकार सभी का कल्याण कर रही है। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, अभिराम सिंह, राजू तिवारी, संजय पाठक, धर्मेंद्र सिंह सोनू, पुष्पेंद्र सिंह, सोनू द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed