फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Evaluation being done by temporary examiners

Hardoi News: अस्थायी परीक्षकों से कराया जा रहा मूल्यांकन

Wed, 22 Mar 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Evaluation being done by temporary examiners
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियों के मूल्यांकन के लिए बोर्ड से नामित परीक्षक बेलगाम हो चुके हैं। चेतावनी देने के बाद भी 827 परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इसके चलते अस्थायी परीक्षकों की नियुक्त कर मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। अब तक एक लाख 49 हजार 552 कापियों का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजकीय इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र पर 758 परीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड से की गई थी। उनमें से 449 परीक्षक ही मूल्यांकन कार्य करने पहुंचे। 309 परीक्षक अनुपस्थित है। इस पर मंगलवार को उप नियंत्रक की ओर से अस्थायी परीक्षकों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 20 परीक्षकों को नियुक्त किया गया। केंद्र पर मंगलवार को 17 हजार 504 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। केंद्र पर 849 परीक्षक तैनात किए गए, जिसमें से 565 परीक्षक ही मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। केंद्र पर अभी भी 284 परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। केंद्र पर 19 हजार 923 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में 699 के सापेक्ष 465 परीक्षक मूल्यांकन करने पहुंचे। केंद्र पर तैनात 234 परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। केंद्र पर मंगलवार को 23 हजार 861 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।

प्रभारी डीआईओएस टीआर वर्मा ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मूल्यांकन कार्य सही पाया गया। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 49 हजार 552 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। परीक्षकों के संबंध में बोर्ड को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed