फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Equipment distributed to 365 disabled students in Atrauli, Aligarh

ईश्वर कोई कमी देते हैं तो बहुत सी खूबियां भी : संदीप

Fri, 10 Nov 2023 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Equipment distributed to 365 disabled students in Atrauli, Aligarh
केएमवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग एवं एलिम्को कानपुर के तत्वावधान में परिषदीय स्कूलाें में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण दिए गए। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीणराज सिंह ने 365 छात्र-छात्राओं को 494 सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन




संदीप सिंह ने कहा कि बच्चे मन में दिव्यांग होने का दु:ख न पालें। ईश्वर किसी में कोई कमी देते हैं, तो बहुत सी खूबियां भी देते हैं। बस अपने अंदर की उस खूबी को पहचानें और नई उमंग भरें। दिव्यांग होने का मतलब यह नहीं है कि आप जो चाहते हैं वो कर नहीं सकते। प्रदेश भर में तीन लाख से ज्यादा दिव्यांगों को चिन्हित कर उपकरण दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में टैबलेट, स्मार्ट क्लास, खेलकूद यंत्र, आईटीसी लैब, बेहतर पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं।
विज्ञापन




एडी बेसिक कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि जिले में 140 अति गंभीर बच्चों को विशेष शिक्षक एवं फिजियोथेरेपिस्ट के माध्यम से होम बेस्ड एजुकेशन एवं होम बेस्ड किट दी जा रही है। 103 पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल किट एवं 100 अल्प दृष्टिबाधित बच्चों को लो विजन किट के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। 50 दृष्टिबाधित बच्चों को दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग एवं एलिम्को कानपुर द्वारा मापन शिविर लगाए गए थे। जिसमें कुल 403 बच्चों को चिन्हित किया गया। इसमें अस्थि बाधित, सेरेबल पल्सी, मानसिक मंद, बहुदिव्यांग, दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित छात्र छात्राएं शामिल थे।



अकराबाद के 38, अतरौली के 37, बिजौली के 32, चंडौस के 36, धनीपुर के 22, गंगीरी के 31, गोंडा के 11, इगलास के 13, जवां के 23, खैर के 30, लोधा 23, टप्पल के 38 एवं अलीगढ़ नगर के 31 समेत कुल 365 छात्र-छात्राओं के लिए उपकरण बनाए गए। आवश्यकतानुसार 30 ट्राई साईकिल, 59 व्हील चेयर, 52 क्रचेज, 26 कैलिपर, 28 सीपी चेयर, 100 हियरिंग एड, 20 ब्रेल किट, 13 फोल्डिंग केन, 04 स्मार्ट केन, 62 रोलेटेड समेत कुल 494 उपरकण वितरित किए जा रहे हैं।





2.47 करोड़ से बनेंगे शौचालय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा प्रत्येक थाने में आधुनिक शौचालय निर्माण के उपरांत अब 2.47 करोड़ से जनपद की सभी 12 बीआरसी एवं एक यूआरसी समेत कुल 13 आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। दिव्यांग बच्चों के अध्यापन कार्य के लिए नियुक्त 25 विशेष शिक्षकों एवं एक फिजियोथैरिपिस्ट ने मानदेय बढ़ोत्तरी के लिये संदीप सिंह को ज्ञापन दिया गया।




6000 से भी अधिक शिक्षक व शिक्षा मित्रों को लगी ड्यूटी
अतरौली। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गृह नगर में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें 12 ब्लॉकों से 365 बच्चों को उपकरण दिलाने के लाया गया। इन बच्चों को सुरक्षित लाने व ले जाने के लिए जनपद के करीब छह हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को लगाया गया। तमाम अभिभावक भी अपने बच्चों को स्वयं के वाहन से लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों ने वाहन की व्यवस्था की।





इस दौरान डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ऋषि सिंह, एबीएसए अमित सक्सेना, साहब सिंह राजपूत, मनोज प्रमुख, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, मूलचंद राजपूत, संजीव शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, नगीना चौधरी, भगवान सहाय शर्मा, नत्थू सिंह, होमेन्द्र राजपूत, उदयपाल लोधी, कमलेश पालीवाल, देवेंद्र पाठक, कमल सिंघल, सुरेंद्रपाल, नेहा, प्रेरणा लोधी, सुभाष निराला, विक्रम सिंह, शीतल, प्रभा, संगीता राज, राकेश यादव, मोहर सिंह, अंजू तोमर, गरिमा राजपूत, सोनिया, सुनील कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed