{"_id":"5ec2b5588ebc3e903f6c3530","slug":"equal-work-demanding-equal-pay-hardoi-news-knp560801357","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगा समान काम का समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगा समान काम का समान वेतन
विज्ञापन
फोटो-28-विधायक रजनी तिवारी को ज्ञापन देते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिला अध्यक्ष जावेद खान ?
- फोटो : HARDOI
कोरोना वैश्विक महामारी में पूरे प्रदेश में एनएचएम के संविदा चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना स्क्रीनिंग व रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
उसके बाद भी उन्हें कोई भत्ता व अन्य सुविधाएं प्रदान नहीं जाती है। इसलिए स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों को समान कार्य पर समान वेतन दिया जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिला अध्यक्ष जावेद खान व महामंत्री डॉ. अंशुल ओमर ने उक्त बात सांसदों व विधायकों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए कही।
शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को ज्ञापन देते हुए दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि इस ड्यूटी के दौरान आयुष डाक्टर निजामुद्दीन शहीद हो गए हैं और तमाम कर्मचारी व डाक्टर संक्रमित भी हुए हैं। फिर भी यही चिकित्सक व कर्मी प्रदेश वासियों को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी उन्हें कोई भत्ता नहीं मिल रहा है। सांसद जय प्रकाश रावत, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश , बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू, सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, जिला पंचायत
अध्यक्ष मीरा अग्रवाल को भी ज्ञापन दिया जा चुका है और अपनी मांग रख रहे हैं। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि दिए गए ज्ञापन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन दिये जाने की मांग की गई है।