फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Entrepreneurs said, "Sir! Units are unable to operate due to power tripping."

Hardoi News: उद्यमी बोले, साहब! बिजली ट्रिपिंग से नहीं चल पा रहीं इकाइयां

Thu, 23 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs said, "Sir! Units are unable to operate due to power tripping."
हरदोई। जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। उद्यमी बोले, साहब! बिजली ट्रिपिंग से औद्योगिक इकाईयां नहीं चल पा रहीं है। इससे मशीनरी के साथ ही कच्चे माल का भी नुकसान होता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस पर नाराजगी जाहिर की। विद्युत निगम के अभियंताओं को जरूरी सुधारात्मक कार्यवाही और सुचारू बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार देर शाम स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं व समाधान की समीक्षा की। उद्यमियों और व्यापारियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या उठाई।
विज्ञापन

डीएम ने निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यूपीसीडा से संबंधित प्रकरण और निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा में लंबित दो प्रकरणों पर यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी दी। कहा कि निवेशकों और उद्यमियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।उद्यमी नवल किशोर माहेश्वरी ने जनपद में प्लेज पार्क स्थापित किए जाने का प्रस्ताव दिया। डीएम ने इस पहल की सराहना की और ऐसे निवेश प्रस्ताव जनपद के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी प्रस्ताव पर आवश्यक औपचारिकता और प्रक्रिया का नियमानुसार त्वरित परीक्षण करें और सहयोग उपलब्ध कराएं। उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय आवश्यक है। सीडीओ नेहा ब्याडवाल, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह सहित उद्यमी, व्यापारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed