फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Entrepreneurs raised the issue of damaged road of Berua Thangaon with hammer

Hardoi News: उद्यमियों ने उठाया हथौड़ा से बेरुआ थानगांव की क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा

Mon, 23 Feb 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the issue of damaged road of Berua Thangaon with hammer
हरदोई। जिला उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों ने हथौड़ा से बेरुआ थानगांव की क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा उठाया। मार्ग को बनाए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यमियों और औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का निराकरण समय से किया जाए। व्यापारियों की तरफ से बड़ा चौराहा पर महिला शौचालय बनवाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने भूमि चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए। स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने गंगा देवी मार्ग पर शुगर मिल कॉलोनी तक स्ट्रीट लाइट व सड़क चौड़ीकरण की जानकारी ली। हथौड़ा से बेरुआ थानगांव की क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाए जाने की प्रक्रिया के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनपद में उद्योग लगाने वाले निवेशकों को किसी प्रकार की एनओसी और अन्य विभागीय प्रक्रिया में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। व्यापारियों को पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, उद्योग उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह आदि उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed