फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   employment

मेले में 2837 ने आजमाया भाग्य, 1265 को मिलीं खुशियां

Sat, 20 Feb 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
employment
फोटो-5-आईटीआई में रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में युवक-युवतियों के साथ अपर जिलाधिकार? - फोटो : HARDOI
आईटीआई मैदान में शनिवार को लगा रोजगार मेला 1265 होनहारों के लिए खुशियां लेकर आया। प्राइवेट कंपनियों इनको नौकरी दी है। मेले में 2837 ने भाग्य आजमाया। इसमें 1572 को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 28 प्राइवेट कंपनियां आईं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्टाल लगाकर आवेदकों का साक्षात्कार लिया। सवालों के सही उत्तर मिलने से प्रभावित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 1265 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया, जबकि 1572 फिर भी निराश ही रहे।
विज्ञापन

उन्हें मेले से मायूस ही लौटना पड़ा। इससे पूर्व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए एक दिवसीय रोजगार मेला एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को छोटा न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी कार्यकुशलता से कंपनी में जगह बनाएं और शीर्ष पर पहुंचे। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने कहा कि भविष्य में और भी रोजगार मेला लगाकर बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार दिलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन से 10 व आईटीआई से 15 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान किये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य आईटीआई आरएस यादव भी मौजूद रहे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेक आर्गेनिक इंडिया कंपनी ने 8 हजार से 12 हजार वेतनमान पर 148 अभ्यर्थी चयनित किए।
कौशल विकास केंद्र से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले चुके युवक युवतियों को लर्नेट स्किल कंपनी ने काफी मौका दिया। उनके द्वारा 82 युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। इसके अलावा मेगा माइंड कंपनी ने भी 40 को चयनित कर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया।
हरदोई। आईसीआईसीआई के द्वारा भी एक काउंटर लगाया गया था, लेकिन देर शाम तक उनको कोई होनहार नहीं मिला। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपना वेतनमान 15 हजार से 25 हजार रखा था।

हरदोई। रोजगार मेला भले ही 1265 को रोजगार दे गया हो और 1572 को मायूसी। पर इन मायूस युवक युवतियों को भी एक आशा की किरन दिखा गया। अभी नहीं तो भविष्य के मेलों में शायद उन्हें भी खुशियां मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed