फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employee made video with owner's licensed gun, arrested

Hardoi News: मालिक की लाइसेंसी बंदूक संग कर्मचारी ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Employee made video with owner's licensed gun, arrested
शाहाबाद। कारखाना मालिक की लाइसेंसी बंदूक संग कर्मचारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव में राजेश सिंह का कारखाना है। यहां गेहूं की पिसाई और तेल की पेराई होती है। इसी कारखाने में दरियापुर बिक्कू निवासी विकास कश्यप काम करता है। राजेश सिंह सुरक्षा के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक साथ रखते हैं। किसी समय विकास कश्यप ने राजेश की बंदूक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। शाहाबाद कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि विकास के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। लाइसेंसी बंदूक और कारतूस कब्जे में लिए गए हैं। लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed